राज्य कृषि समाचार (State News)

प्याज पर निर्यात शुल्क घटाने के लिए सीएम यादव ने पीएम का आभार माना

16 सितम्बर 2024, भोपाल: प्याज पर निर्यात शुल्क घटाने के लिए सीएम यादव ने पीएम का आभार माना – केंद्र की मोदी सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है, सरकार ने प्याज का निर्यात शुल्क घटा दिया है जिसका सीधा लाभ देश और प्रदेश के प्याज किसानों को मिलेगा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।

Advertisement1
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा‍ कि सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ देश एवं प्रदेश के किसानों को मिलेगा। मध्य प्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ने से प्याज का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। निर्यात शुल्क घटाने से किसानों को उपज का बढ़ा हुआ मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस निर्णय के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों के हित में लिए गए एक अन्य निर्णय पर आभार मानते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा तिलहन एवं खाद्यान्न तेलों पर बेसिक ड्यूटी बढ़ाने से सभी प्रकार के ऑइल (तेल) की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली, सोयाबीन आदि के ऑइल पर बेसिक ड्यूटी को 32 प्रतिशत किया गया है। सोयाबीन के उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य 4 हजार 892 किया गया है, जिसका लाभ भी किसानों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखकर उनकी बेहतरी और प्रगति के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement