Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने कृषि उद्योग समागम के स्टॉल का अवलोकन किया      

06 मई 2025, उज्जैन: मुख्यमंत्री ने कृषि उद्योग समागम के स्टॉल का अवलोकन किया – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गत दिनों सीतामऊ मंदसौर में आयोजित कृषि उद्योग समागम 2025 में आयोजित कृषि यंत्र उपकरण , कृषि उत्पादों और खाद ,बीज, दवाई से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी मे 105 स्टाल पर कृषि सम्बन्धित यंत्रों, उत्पाद, खाद, बीज, दवाइयों आदि का प्रदर्शन किया गया।

 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मोटर साइकिल पर बनाई गई ट्रैक्टर जैसी यूनिट पर अवलोकन कर उस पर बैठकर भी देखा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदर्शनी में अवलोकन के दौरान गाय का माता का पूजन किया, झाबुआ के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को तीर कमान देकर सम्मानित किया, झाबुआ के यह किसान श्री अन्न का उत्पादन और संकलन करते  हैं ।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कृषि मंत्री श्री एंदल सिंह कंसाना, उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, मंदसौर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री श्री निर्मला भूरिया , मंदसौर लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, विधायक ,श्री ओम प्रकाश सखलेचा, श्री दिलीप सिंह परिहार श्री अनिरुद्ध मारू, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला पूर्व विधायक मंदसौर श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, , मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, श्री अनुपम राजन, अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में निवेशक उपस्थित थे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com