Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कतर गांव गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

02 मई 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर): मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कतर गांव गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गत दिनों  खरगोन प्रवास के दौरान कतर गांव स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के परिसर में गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्र पर उपार्जन व्यवस्थाओं और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा कर उपार्जन प्रक्रिया पर उनकी प्रतिक्रिया भी जानी। उन्होंने केंद्र पर पंजीकृत विक्रेता कृषक संख्या, खरीदी गई मात्रा और भुगतान की गई राशि की जानकारी भी प्राप्त की।

उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक अन्नदाता को सम्मान और सुविधा के साथ उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है; इसलिए उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए। किसानों के उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि केंद्र के सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। उन्होंने केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपार्जन केंद्र पर उपस्थित हम्मालों से गेहूं तुलाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें शासन के निर्देशानुसार सही तौल करने के लिए अवगत कराया।

कृषक को सौंपी अनाज खरीदी पावती: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपार्जन केंद्र से ई-उपार्जन पोर्टल पर अनाज खरीदी पावती जनरेट करने में पोर्टल पर लगने वाले समय एवं प्रक्रिया का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने कृषक श्री सुरेश पाटीदार की 55 क्विंटल गेहूं की खरीदी उपरांत ई-उपार्जन पोर्टल पर कृषक को पावती ऑनलाइन जनरेट करवायी और कृषक को भुगतान राशि रुपए 1,44,374 का पावती पत्र सौंपा। उन्होंने श्री पाटीदार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पावती पत्र जनरेट और भुगतान प्रक्रिया की सुगमता के बारे में मत जाना। श्री पाटीदार ने बताया कि उन्हें गेहूं उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस से लगभग 1.5 लाख रुपए का भुगतान मिलेगा, जिससे वे संतुष्ट हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषकों से किया संवाद, चाय पर चर्चा: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपार्जन केंद्र पर सर्वश्री विष्णु पाटीदार, प्रवीण पाटीदार, कपूरचंद पाटीदार, अजय पाटीदार, हरिश्चंद्र पाटीदार और सुरेश यादव से गेहूं की तौल, गुणवत्ता और उपार्जन व्यवस्थाओं के सबंध मे चर्चा की। कृषकों ने बताया कि बाजार भाव कम होने के कारण सरकार द्वारा बोनस सहित समर्थन मूल्य पर 2625 रुपए मे गेहूं खरीद कर किसानों को बड़ी राहत दी जा रही है। किसानों को भुगतान भी दो-तीन दिवस में प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चाय पर चर्चा के दौरान कृषक सर्वश्री भागीरथ मालवीय एवं सुरेश यादव से खेती के साथ-साथ पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन से प्राप्त आय के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ यादव के निरीक्षण के दौरान महेश्वर विधायक श्री राजकुमार मेव, पुलिस महानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, एसपी श्री रवींद्र वर्मा, उप संचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत, उपायुक्त सहकारिता श्री कांशीराम अवासे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल, सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित श्रीमती संध्या रोकड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture