Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अपेक्स बैंक में 2 गुनी वेतन वृद्धि पर मुख्यमंत्री नाराज, दिए जांच के आदेश

3 सितम्बर 2022, रायपुर । अपेक्स बैंक में 2 गुनी वेतन वृद्धि पर मुख्यमंत्री नाराज, दिए जांच के आदेश – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समकक्ष पदों पर विगत 10 वर्षों में 2 गुना से अधिक वेतन भत्तों की बढ़ोतरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के बैंकों की तुलना में 2 गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि भविष्य में होने वाली रिक्तियों की पूर्ति शासन के समान वेतनमान पर की जाये।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अपेक्स बैंक एवं प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के प्रचलित सेवा नियम एवं उनके वेतनमान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी थी।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि नवीन सेवा नियम लागू होने के बाद अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में लगभग 2900 पदों की रिक्तियां उद्भूत होंगी, उनमें शीघ्र भर्ती की कार्यवाही राज्य एजेंसी व्यापम के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही शीघ्र की जाये, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवकों को लाभ प्राप्त हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: चंबल संभाग में कई जगह वर्षा, 6 जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा संभावित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें