राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: आत्मा गवर्निग बोर्ड एवं कृषि अवसंरचना निधि की समीक्षा बैठक आयोजित

26 मई 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा: आत्मा गवर्निग बोर्ड एवं कृषि अवसंरचना निधि की समीक्षा बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण व जिला स्तरीय आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं कृषि अवसंरचना निधि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सहकारी समितियों, मार्कफेड गोदाम, एमपी एग्रो के वितरण केन्द्र, मार्केटिंग सोसायटी एवं निजी विक्रेताओं द्वारा किये जा रहे उर्वरकों के उठाव की समीक्षा की गई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि ई-विकास प्रणाली से ही उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित कराया जाए।

कलेक्टर श्री नारायन द्वारा जिले में उपार्जित गेहूं, चना एवं मसूर की समीक्षा कर जल्दी परिवहन एवं किसानों को भुगतान करने के निर्देश दिए गये। उन्होंने आत्मा परियोजना के माध्यम से किये जा रहे नवाचार में मछली पालन को बढावा देने के लिये कहा, जिससे खेती के साथ मछली पालन कर किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित हो सके। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण आयोजित कर प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को समय सीमा में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उइके, उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एस.डेहरिया, जिला प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती श्वेता सिंह,  कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.एल.राउत व डॉ. ध्रुव श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला प्रबंधक एमपी वेयरहाउसिंग, सहायक महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, जिला विपणन अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य पालन, सहायक कृषि यंत्री, समस्त मंडी सचिव, कृषि विभाग के समस्त सहायक संचालक कृषि, उप परियोजना संचालक आत्मा आदि उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements