राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रविष्टियां आमंत्रित

12 अगस्त 2026, नई दिल्ली: छिंदवाड़ा: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रविष्टियां आमंत्रित – विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा’’ अंतर्गत आगामी 26 जनवरी 2027 को जिले के सभी 11 विकासखण्डों से 5-5 सर्वोत्तम कृषक को पुरस्कृत करने की योजना प्रसारित की गई है । इस पुरस्कार के लिये सर्वोत्तम कृषक के चयन का आधार उनके द्वारा मूल्यांकन वर्ष 2025-26 में अपनाई गई कृषि तकनीक, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाना है। जिसमें विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रति विकासखण्ड 5 कृषक जो कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित है को 10000/- रुपये से तथा जिला स्तरीय 10 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 25000/- रूपये से सर्वोत्तम कृषक को पुरस्कृत किया जायेगा।

इस पुरस्कार के लिये निर्धारित प्रपत्र में कृषको से प्रविष्टियां 20 अगस्त 2026 तक आमंत्रित की जानी है। किसान आवेदन पत्र अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर से प्राप्त कर आवेदन पत्र भरकर विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय में निर्धारित समय सीमा में जमा कर सकते हैं। कृषकों की प्रविष्टियों का मूल्यांकन कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाकर सर्वोत्तम अंक पाने वाले कृषक का चयन किया जायेगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार का चयन राज्य स्तर से होगा तथा विकासखण्ड के चयनित सर्वोत्तम कृषक का आवेदन राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

आवेदन पत्र भरने में यदि कोई कठिनाई  आए  तो कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी के कर्मचारियों /अधिकारियों का निष्पक्ष सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। सर्वोत्तम कृषक के चयन मे पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बरती जायेगी। कृषकों से अपील है कि वर्ष 2025-26 में अर्जित प्रगति, अपनाई गई तकनीक, प्राप्त उत्पादन एवं उपज की सही-सही जानकारी आवेदन पत्र में भरकर लिफाफा बंद कर 20 अगस्त 2026 तक विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय में जमा करें। जिन कृषकों को गत वर्ष ऐसे पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं वे आगामी 03 वर्षों तक आवेदन करने के पात्र नहीं रहेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture