Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषि सखियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

01 अगस्त 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषि सखियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना संचालक आत्मा द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजना के अंतर्गत कार्यरत कृषक सखियों की आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य योजना की प्रगति की समीक्षा, कृषक सखियों के कार्यों का मूल्यांकन तथा आगामी गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

बैठक में परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज कुमार ठाकुर द्वारा कृषक सखियों को प्राकृतिक खेती के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार, किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिये प्रेरित करने, जैविक आदानों के निर्माण एवं उपयोग, क्लस्टर स्तर पर नियमित किसान संपर्क, प्रगति प्रतिवेदन का समय पर संधारण तथा विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक क्लस्टर में नए कृषकों को जोड़ने एवं कृषि सखी के खेत को प्राकृतिक मॉडल फार्म बनाने के निर्देश दिए गए।

उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने कृषक सखियों को अपने-अपने क्लस्टर के किसानों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक कृषि उत्पादों को अधिक से अधिक जैविक हाट में लाने तथा उनके विपणन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर कृषक सखियों द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, किसानों की समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया गया। बैठक में प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक किसानों को एनएमएनएफ योजना से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आगामी प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रदर्शन गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री नाथ, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री डी.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख चंदनगांव श्री आर.के.झाडे, पशुचिकित्सक श्री सलेवार, सहायक कृषि यंत्री सुश्री अश्विनी सिंह, सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती नीलम नर्रे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी छिन्दवाडा श्री नीलकण्ठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, उप परियोजना संचालक श्रीमती प्राची कौतू, सृजन एनजीओ से श्री रामभजन डेहरिया, समस्त बीटीएम एवं एटीएम तथा कृषक सखियां उपस्थित थीं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture