Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ

10 सितंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ – विकासखंड जुन्नारदेव के किसानों की लंबे समय से की जा रही नगद उर्वरक विक्रय केंद्र की मांग को पूरा करते हुए कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन के निर्देशानुसार आज जुन्नारदेव में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह केंद्र प्रारंभ किया गया है।

मार्केटिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के बाद वार्ड क्रमांक-13 स्थित सामुदायिक मंगल भवन, जुन्नारदेव में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त प्रयासों से नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक जुन्नारदेव श्री सुनील उईके, कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश इनवाती एवं श्री सिपतराम यदुवंशी ने केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री राजनंदनी ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री नेहा धुर्वे, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) श्री प्रमोद सिंह उट्टी, मुख्य सहकारिता अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रमेश पवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री मंगलू यदुवंशी, श्री मनोहर चौकसे, श्री राजेश सिरसाम, श्री सनीलाल परतेती, सरपंच श्री रतीराम इवने, श्री सुखमन कमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जुन्नारदेव सुश्री राजनंदनी ठाकुर, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री राजनंदनी ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री नेहा धुर्वे, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) श्री प्रमोद सिंह उट्टी, मुख्य सहकारिता अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रमेश पवार सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग का मैदानी अमला तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे I

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture