Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्यपाल से सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की ड्रोन दीदी गोदावरी साहू, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

19 जुलाई 2025, भोपाल: राज्यपाल से सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की ड्रोन दीदी गोदावरी साहू, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा – छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ा है। मुंगेली जिले की ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से मशहूर गोदावरी साहू को उनकी उपलब्धियों के लिए आज राजभवन में सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया और 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की।

राज्यपाल ने सराहा गोदावरी का नवाचार

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने गोदावरी साहू की मेहनत और नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मौजूद रहे।

खेती में अपनाई आधुनिक तकनीक

मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव की रहने वाली गोदावरी साहू ने परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक तकनीक को अपनाया है। वे ‘नमो ड्रोन दीदी’ के रूप में कार्यरत हैं और किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिये नैनो यूरिया, डीएपी और कीटनाशकों का छिड़काव करती हैं। इससे किसानों को कम समय और कम मेहनत में बेहतर उत्पादन का लाभ मिल रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्रामीण महिलाओं को दे रही नई दिशा

राज्यपाल ने कहा कि गोदावरी साहू यह साबित कर चुकी हैं कि अगर दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि आसपास के किसानों को भी आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं। गोदावरी साहू का नवाचार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ में नई उम्मीद बनकर उभरा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com