राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ : टीएसपी-एसएसपी खाद की प्रति बोरी कीमत तय

30 मई 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ : टीएसपी-एसएसपी खाद की प्रति बोरी कीमत तय – छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित ने खरीफ 2026 के लिए टीएसपी एवं एसएसपी उर्वरकों की बिक्री दरें तय कर दी हैं। आदेश के अनुसार नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। विपणन संघ ने जिला विपणन अधिकारियों और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को निर्देश जारी करते हुए निर्धारित दरों पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने को कहा है। 

नई दरों के अनुसार टीएसपी (50 किलो) की प्रति बोरी कीमत 1300 रुपए निर्धारित की गई है। इसी तरह एसएसपी पाउडर (50 किलो) 551 रुपए, एसएसपी ग्रेन्युलर 591 रुपए तथा फोर्टिफाइड एसएसपी पाउडर 576 रुपए प्रति बोरी तय की गई है। किसानों को यही अधिकतम खुदरा मूल्य देना होगा। 

विपणन संघ ने स्पष्ट किया है कि पुराने स्टॉक का विक्रय भी कम निर्धारित दर पर ही किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित मूल्य का पालन सुनिश्चित करें और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराएं। खरीफ सीजन की तैयारी के बीच दरें तय होने से किसानों को खरीदी में स्पष्टता मिलेगी और समितियों में आपूर्ति व्यवस्था भी सुचारु रहेगी। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements