Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

10 अक्टूबर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा 12वीं की टॉपर रायगढ़ जिले की कुन्ती साव को स्वर्ण पदक और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बिलासपुर जिले की खुशबू वाधवानी को रजत पदक से सम्मानित किया।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं की प्रावीण्य सूची में संयुक्त रूप से टॉपर रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सुनाली बाला को स्वर्ण पदक तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कबीरधाम जिले पंकज कुमार साहू को रजत पदक प्रदान किया। समारोह में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह में प्रोत्साहन राशि को मेधावी छात्र-छात्राओं के बैंक खाते आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया। 

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile