Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का करेंगे उद्घाटन

31 अक्टूबर 2022, रायपुर । मुख्यमंत्री श्री बघेल आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का करेंगे उद्घाटन – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 01 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित गरिमामय समारोह में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का उद्घाटन करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, श्री विकास उपाध्याय, श्री कंुवर सिंह निषाद और श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री धनेन्द्र साहू और श्री कुलदीप जुनेजा सहित सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे।

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile