Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छतरपुर: तरबूज-खरबूज की उन्नत खेती करने वाले कृषक सम्मानित

29 मई 2026, छतरपुर: छतरपुर: तरबूज-खरबूज की उन्नत खेती करने वाले कृषक सम्मानित – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने तरबूज एवं खरबूज की उन्नत खेती करने वाले जिले के प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया। जिले में जायद (ग्रीष्मकालीन) फसल के रूप में किसान आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर तरबूज एवं खरबूज की सफल खेती कर रहे हैं, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

उद्यानिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के किसान फरवरी माह में तरबूज-खरबूज की बुवाई करते हैं। खेती में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक अपनाई जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है। उन्नत किस्मों में शुगर बेबी, अर्का मणिक, दुर्गापुरा मीठा एवं किरण एनएस-295 प्रमुख रूप से लगाई जा रही हैं। एक एकड़ में लगभग 400 से 500 ग्राम बीज एवं 8 से 10 टन गोबर खाद का उपयोग किया जाता है।

 कृषि विभाग के अनुसार प्रति एकड़ लगभग 125 से 130 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हो रहा है। किसानों की लागत करीब 60 से 70 हजार रुपये आती है, जबकि शुद्ध लाभ 2 से 2.5 लाख रुपये प्रति एकड़ तक प्राप्त हो रहा है। किसान अपने उत्पाद स्थानीय मंडियों एवं आसपास के गांवों में विक्रय कर रहे हैं, जिससे जिलेवासियों को गर्मी के मौसम में ताजे एवं स्वास्थ्यवर्धक फलों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा कृषकों को सम्मानित किया गया। जिसमें महेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ग्राम सुजारा बक्स्वाहा, देशराज पटेल ग्राम आमखेरा छतरपुर, बब्लू कुशवाहा खजुराहो राजनगर, अवधनरेश रैकवार ग्राम तालगांव राजनगर, खेमचंद्र कुशवाहा महाराजपुर नौगांव, हरिशंकर चौबे ग्राम बुड़रख, नौगांव को सम्मानित किया गया।  कलेक्टर ने किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्नत कृषि पद्धतियां किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture