Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना उपार्जन की तिथि 7 जून तक बढ़ी

3 जून 2022, भोपाल । चना उपार्जन की तिथि 7 जून तक बढ़ी – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन की तिथि को 7 जून तक बढ़ा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के किसानों की ओर से किसान हितेषी निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है।

श्री पटेल ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए 31 मई तक के लिये उपार्जन की तिथि को एक सप्ताह के लिये और बढ़ाया गया है। श्री पटेल ने किसानों से अपील की है कि वे 7 जून तक चने की फसल को समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिये निर्धारित स्थान पर ले जाएँ।

महत्वपूर्ण खबर: बीएएसएफ नए हर्बीसाइड के साथ गन्ने के क्राप प्रोटेक्शन मार्केट में

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile