Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बीएएसएफ नए हर्बीसाइड के साथ गन्ने के क्राप प्रोटेक्शन मार्केट में

वेसनिट कम्प्लीट का गन्ने में उगने वाली घास और चौड़ी पत्ती वाली खरपतवार पर असरदार नियंत्रण, सुविधाजनक फॉर्मुलेशन और लंबी अवधि के नियंत्रण के साथ-साथ, गन्ने के लिए पूर्णतया सुरक्षित

3 जून 2022, मुंबई । बीएएसएफ नए हर्बीसाइड के साथ गन्ने के क्राप प्रोटेक्शन मार्केट में – अब भारत के गन्ने के किसानों के पास भी एक नवीनतम खरपतवारनाशी वेसनिट  ® कम्प्लीट है जो घास और चौड़ी पत्ती वाली खरपतवार पर नियंत्रण के लिए एक नया विकल्प है, जिसे बीएएसएफ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस नए समाधान की मदद से किसान घास उगने के बाद उस पर नियंत्रण करने के एक नए अनुभव को प्राप्त कर अपनी फसल के लिए बेहतर उपज सुनिश्चित कर सकते हैं।

भारत विश्व में गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। हालांकि, विभिन्न घास और चौड़ी पत्ती वाली खरपतवारों, जैसे इकाइनोक्लोआ प्रजाति, डिजिटेरिआ सेंगुनेलिस, डैक्टिलोक्टेनियम एजिप्टियम, क्लोरिसबारबाटा, एल्यूसिनइंडिका, ऐमारैंथसविरिडिस, पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस आदि की समस्या भारत में गन्ना किसानों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों में से एक है।

वेसनिट ® कम्प्लीट गन्ने की फसल में उपयोग करने में आसान होने के साथ-साथ बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करता है। गन्ने के अलावा वेसनिट0 कम्प्लीट मक्का के खेत में घास और चौड़ी पत्ती वाली खरपतवारों को नियंत्रित करने में भी उतना ही प्रभावी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के अच्छे परिणाम मिलेंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें