Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन जिले में तुअर उपार्जन हेतु केन्द्र निर्धारित

25 अप्रैल 2025, रायसेन: रायसेन जिले में तुअर उपार्जन हेतु केन्द्र निर्धारित – विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में समर्थन मूल्य पर तुअर फसल के उपार्जन हेतु जारी उपार्जन नीति के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार जिले में चार उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें बाड़ी तहसील में कृषक सेवा सहकारी समिति बाड़ी अंतर्गत शासकीय वेयर हाउस बाड़ी, बरेली तहसील में सहकारी विपणन संस्था मर्यादित बरेली अंतर्गत शासकीय वेयर हाउस बरेली, उदयपुरा तहसील में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित विजनहाई अंतर्गत मनसा जी वेयरहाउस खिरिया तथा सिलवानी तहसील में सेवा सहकारी समिति सांईखेड़ा अंतर्गत रघुकुल वेयरहाउस सांईखेड़ा में उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की  प्राइस  सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर तुअर विक्रय हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों के पंजीयन के लिए पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि को किसानों के हित के लिए बढ़ाते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। जिले के ऐसे तुअर उत्पादक किसान, जिन्होंने अभी तक ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है ऐसे किसान 30 अप्रैल तक पंजीयन करा सकते हैं। किसान भाईयों को उनसे उपार्जित फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में सीधे किया जाएा। किसान भाई अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा  मोबाइल  नम्बर लिंक कराकर उसे अपडेट रखें ताकि भविष्य में असुविधा न हो।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com