Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी में विलुप्त हो रहे बीजों को बचाने की मुहिम

29 फरवरी 2024, डिंडोरी: डिंडोरी में विलुप्त हो रहे बीजों को बचाने की मुहिम – डिंडोरी जिले को प्रकृति ने अपने अमूल्य उपहारों से नवाजा है।  इन्हीं उपहारों में से अमृत तुल्य मोटे अनाज भी शामिल हैं।  जिले के बैगा चक इलाके में मोटे अनाजों की कई किस्में पाई जाती हैं।  पोषक गुणों से भरपूर मोटे अनाज की मांग इस समय अधिक हो रही है। जिले में काम कर रही स्वयं सेवी संस्था निवसीड इन मोटे अनाजों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

स्वयं सेवी संस्था निवसीड इन अनाजों का अधिक से अधिक उत्पादन हो इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और बीज मेलों का आयोजन कर गांव -गांव में इन बीजों का प्रसार कर रही है।  कोदो, कुटकी, सांवा, मडिया सहित अन्य अनाज व सब्जियों के बीजों का प्रदर्शन कर बीजों का वितरण भी  कर रही है। निवसीड के समन्वयक श्री बलवंत राहंगडाले ने बताया कि संस्था लगातार इन बीजों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रही है, ताकि स्थानीय पारंपरिक बीजों का संरक्षण हो सके और स्थानीय स्तर पर ही पोषण जरूरत पूरी हो सके।

इसी क्रम में बैगा चक के ठाड़पथरा गांव में बीज मेले का आयोजन किया गया,  जिसमें  लगभग 25 गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपने बीजों का प्रदर्शन कर आपस में बीजों का वितरण किया। कार्यक्रम में संस्था के अलावा  कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए उन्होंने किसानों को पारंपरिक बीजों का महत्व बताया। कार्यक्रम में बताया गया कि इन बीजों का क्या महत्व है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)