Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी आयोजित

24 जून 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी आयोजित – कृषि विज्ञान केन्द्र सांडसकला में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व, लाभ एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू  दादू , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे, पूर्व उपाध्यक्ष श्री अरुण पाटिल, श्री संजय जाधव, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

विधायक सुश्री मंजू  दादू ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त कृषि उत्पादन से न केवल मानव स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आग्रह किया।कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों की उत्पादन लागत कम करने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है। किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने एवं रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क जैसे प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही इनके निर्माण की विधि एवं लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई, मानसून सक्रिय होने तथा कम से कम 3 इंच वर्षा होने के बाद करने की सलाह दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त की राशि हस्तांतरण का सीधा प्रसारण उपस्थितजनों द्वारा देखा व सुना  गया। इस अवसर पर  कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन अंतर्गत उच्च घनत्व रोपण हेतु कपास बीज का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में  लगभग 250 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।  इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एम.एस. देवके, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप कुमार सिंह, श्री अमोल देशमुख, सुश्री सोनाली कमले, श्री आर.एस. निगवाल, श्री प्रताप सिंह जमरे, श्री कार्तिकेय सिंह, श्री राहुल सतारकर, श्रीमती मोनिका जायसवाल, श्रीमती मेधा विभूते सहित कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture