Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक हाट से ग्वालियर वासियों के साथ कृषक भी गदगद  

14 जनवरी 2026, ग्वालियर: जैविक हाट से ग्वालियर वासियों के साथ कृषक भी गदगद – जैविक हाट में रसायन मुक्त अनाज, फल, सब्जियां व अन्य उत्पाद पाकर खुश हैं तो प्राकृतिक (जैविक) खाद्यान्न उत्पादक किसान भी अच्छी बिक्री से गदगद हैं।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर यह जैविक हाट (जैविक सेतु) हर रविवार को मेला रोड स्थित कृषि परिसर में लगती है। इस बार की हाट में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों की 55 हजार रुपए से अधिक की बिक्री हुई । कलेक्टर ने शहरवासियों से इस जैविक हाट से रसायन मुक्त खाद्यान्न खरीदने की अपील की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने रविवार को जैविक हाट का अवलोकन किया। साथ ही खरीदी भी की। इसी तरह अन्य अधिकारियों व शहरवासियों ने रसायन मुक्त खाद्यान्न खरीदे।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि इस बार की जैविक हाट में 14 किसान बिक्री के लिये अपने खेतों में जैविक पद्धति से उत्पादित खाद्यान्न लेकर आए थे। जैविक हाट में स्टॉल लगाने के इच्छुक कृषक जैविक हाट प्रभारी श्री मलखान सिंह गहलोत (मोबा. 9826189202) पर संपर्क कर सकते हैं। शहरवासियों को पसंद आया फ्लोरा शहद, मिलेट्स की भी खूब हुई बिक्री इस बार की जैविक हाट में एफपीओ विंध्याचल द्वारा उत्पादित फ्लोरा शहद आकर्षण का केन्द्र रहा। शहरवासियों ने इस शहद की खूब खरीदी की। जिले के प्रगतिशील किसान बिलौआ निवासी प्राण सिंह ने 6500 रुपए के जैविक उत्पाद बेचे। जैविक हाट में 7 हजार रुपए के मिलेट्स उत्पाद, 4 हजार रुपए की दालें, एक हजार रुपए का ज्वार का आटा और लगभग 3500 रुपए के वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री हुई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें