राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर जिले के शाहगढ़ में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन

20 फरवरी 2026, सागरसागर जिले के शाहगढ़ में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन – कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत विकासखंड शाहगढ़ में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, किसान संघ के पदाधिकारी,उर्वरक विक्रेता, क्षेत्र के किसान बंधु, कृषि सखियां, उन्नतशील कृषक आदि उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का उद्देश्य धरती माता बचाओ अभियान, जैविक प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, प्रति बूंद अधिक फसल, ई उर्वरक टोकन प्रणाली आदि के बारे में कृषकों को जानकारी देना है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र, देवरी डॉ.आशीष त्रिपाठी   ने जैविक प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, प्रति बूंद अधिक फसल विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

धरती माता बचाओ अभियान को उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी जी द्वारा विस्तार से समझाया गया। साथ में ई उर्वरक टोकन प्रणाली के बारे से सभी कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र, देवरी डॉ.आशीष त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष श्री मनीष यादव, श्री गुलाबचंद गोलन जिला पंचायत सदस्य किसान संघ से श्री मुन्ना सिंह,  श्री दुर्ग सिंह लोधी श्री भगवान सिंह लोधी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, सहायक संचालक कृषि श्री अनिल राय, अनुभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती कुमुद बुनकर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शाहगढ़ श्री गजेंद्र अछले, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक  तथा कृषि विभाग शाहगढ़ के कृषि विस्तार अधिकारी , श्री  निनामा, श्री जेपी वंशकार,  के अलावा प्रगतिशील कृषक श्री नरेंद्र असाटी, श्री वृंदावन द्विवेदी जी ,  सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री वृंदावन द्विवेदी   तथा आभार विपिन जैन के द्वारा किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements