छिंदवाड़ा के कृषि मेले में भाकिसं और कृषक जगत भी हुआ शामिल
किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया
28 फरवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): छिंदवाड़ा के कृषि मेले में भाकिसं और कृषक जगत भी हुआ शामिल – छिंदवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला एवं मिलेट फूड फेस्टिवल में भारतीय किसान संघ जिला पांढुर्ना के अध्यक्ष श्री राजकुमार जयसवाल, पांढुर्ना तहसील अध्यक्ष श्री प्रदीप खवसे, भाकिसं सदस्य एवं ग्राम राजना के प्रगतिशील किसान श्री वासुदेव सातहाते, कृषक जगत भोपाल से श्री प्रकाश दुबे , छिंदवाड़ा जिले के प्रतिनिधि श्री हरेश साहू , पांढुर्ना जिले के प्रतिनिधि उमेश खोड़े शामिल हुए तथा कृषि संबंधित जानकारी हासिल की। कृषक जगत के काउंटर पर भी पहुंचे तथा ग्रीन फाउंडेशन के स्टॉल पर देसी उत्पाद की खरीदी कर प्राकृतिक जैव उत्पाद पर चर्चा की गई। पातालकोट रसोई का भी आनंद लिया।
इस दौरान भाकिसं के पदाधिकारियों एवं कृषक जगत प्रतिनिधियों ने श्री जितेंद्र सिंह, उप संचालक कृषि , छिंदवाड़ा , उप संचालक उद्यानिकी श्री एम एल उइके से भी मिले तथा उन्हें बारिश तथा हवा से गेहूं की फसल खराब होने की जानकारी देने के साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। जिसमें जायद में किसानों द्वारा लगाई गई मूंगफली और ज्वार की फसल की सरकारी खरीदी करने ,खाद की रैक पांढुर्ना जिले में लगने ,जिला मुख्यालय पांढुर्ना में कृषि और उद्यानिकी के कार्यालय अति शीघ्र खोलने तथा ऐसा ही कृषि मेला पांढुर्ना में भी आयोजित करने की मांग की गई।
इस पर उप संचालक श्री सिंह ने कहा कि आप लोगों ने जिन विषयों पर चर्चा की है , उस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया है। पांढुर्ना में खाद की रैक भी जल्द ही लगाने की प्रक्रिया जारी है। पांढुर्ना में भी कृषि मेला आयोजित किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

