राज्य कृषि समाचार (State News)

झारखंड में बिरसा हरियाली रेडियो का शुभारंभ: किसानों और छात्रों के लिए नई पहल

14 सितम्बर 2024, रांची: झारखंड में बिरसा हरियाली रेडियो का शुभारंभ: किसानों और छात्रों के लिए नई पहल – झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में ‘बिरसा हरियाली रेडियो स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति एस.सी. दुबे, रेडियो प्रभारी बी.के. झा और कई शिक्षाविदों के साथ छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

कृषि मंत्री ने इस सामुदायिक रेडियो स्टेशन को किसानों के लिए बेहद लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि किसान कॉल सेंटर से जुड़े सवालों का समाधान अब रेडियो के जरिए होगा, जो कि एक सशक्त माध्यम साबित हो सकता है। साथ ही, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के कल्याण पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

Advertisement
Advertisement

कुलपति एस.सी. दुबे ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीज, कृषि उपकरण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय लगातार कार्यरत है। हर साल करीब 6 लाख किसानों को यहां से परामर्श दिया जाता है, साथ ही 5 एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) भी स्थापित किए गए हैं।

रेडियो प्रभारी बी.के. झा ने बताया कि रेडियो का 50% कंटेंट किसानों और विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार किया जाएगा, जिससे समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement