Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में अब बिना जांच नहीं बिकेंगे बायोस्टिमुलेंट, राज्य सरकार ने जारी किए सख्त आदेश

17 जुलाई 2025, भोपाल: बिहार में अब बिना जांच नहीं बिकेंगे बायोस्टिमुलेंट, राज्य सरकार ने जारी किए सख्त आदेश – किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार ने बायोस्टिमुलेंट उत्पादों की अनियमित बिक्री पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। अब राज्य में बिना वैज्ञानिक परीक्षण और स्वीकृति के कोई भी बायोस्टिमुलेंट उत्पाद बाजार में नहीं बिकेगा। इस फैसले की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी।

केंद्रीय कृषि मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन में बिहार सरकार

दरअसल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर शिकायतों का जिक्र किया था कि किसानों को जबरन अनुदानित डीएपी और यूरिया के साथ बायोस्टिमुलेंट और नैनो उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस पर केंद्र सरकार ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और अब बिहार सरकार ने इसे लागू करने का निर्णय लिया है।

अनियमित बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में जबरन टैगिंग और बायोस्टिमुलेंट की अनियमित बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नियम तोड़ने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हित में अब गुणवत्ता जांच के बाद ही उत्पाद बाजार में उपलब्ध होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

30 हजार से ज्यादा बायोस्टिमुलेंट होंगे जांच के दायरे में

कृषि मंत्री ने बताया कि अब तक करीब 30 हजार बायोस्टिमुलेंट बिना किसी नियंत्रण के बाजार में बेचे जा रहे थे। इससे किसानों में काफी भ्रम की स्थिति बनती थी। लेकिन अब केंद्र सरकार की नई नीति के तहत, केवल वही उत्पाद बिकेंगे जो वैज्ञानिक आधार पर प्रभावी और प्रमाणित होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों की शिकायत के बाद सरकार का बड़ा कदम

कृषि मंत्री ने बताया कि ‘कृषि कल्याण संवाद’ के दौरान किसानों से यह शिकायत सामने आई थी कि कई दुकानदार जबरन बायोस्टिमुलेंट को डीएपी और यूरिया के साथ बेच रहे हैं। इसके बाद विभाग ने उर्वरक एजेंसियों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट की और केंद्र को रिपोर्ट भेजी। अब राज्य में इस तरह की मनमानी पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री का बिहार दौरा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार (17 जुलाई) को बिहार के समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com