राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी जिले में खाद और बीज की अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई

09 जुलाई 2025, डिंडोरी: डिंडोरी जिले में खाद और बीज की अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई – कृषि विभाग, जिला डिंडोरी द्वारा खरीफ वर्ष 2025 के लिए बीज, खाद एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय सघन गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले में बीज, खाद एवं कीटनाशकों के विक्रय और गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु सतत रूप से सक्रिय है।  जिले में कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत कई प्रतिष्ठानों में बिना  स्रोत  प्रमाण पत्र के बीज व खाद विक्रय तथा अन्य अनियमितताएं पाई गईं।  

शहपुरा विकासखंड के किसान सुविधा केंद्र, आशीष बीज भंडार, मेसर्स राज साहू, मेहंदवानी के संजू साहू बीज भंडार, तथा बजाग के किसान कृषि केंद्र, गाढ़ासरई में कार्रवाई करते हुए 38.38 क्विंटल बीज, 108 किलोग्राम बायोफर्टिलाइज़र, तथा 12 लीटर तरल उर्वरक जब्त किए गए। इन प्रतिष्ठानों पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया।  इस आधार पर मेसर्स राज साहू (शहपुरा) और सागर ट्रेडर्स (मेहंदवानी) के  लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि 2 अन्य लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। अभियान के तहत निजी प्रतिष्ठानों के साथ-साथ किसान उत्पादक संगठनों का भी निरीक्षण किया गया। जबकि  मेसर्स खरमेर नर्मदा महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त बजाग विकासखंड के माँ नर्मदा कृपा, कन्हैया बीज भंडार, तथा ओम स्वास्तिक बीज भंडार, चंदन घाट का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज न पाए जाने पर उन्हें भी नोटिस जारी किए गए।  

Advertisement
Advertisement

अब तक की प्रमुख कार्यवाहियाँ – इस दौरान  कुल 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 4 लाइसेंस निलंबित कर 2 लाइसेंस निरस्त  किए गए  39 कारण बताओ नोटिस जारी  किए गए। बीज गुण नियंत्रण निरीक्षकों द्वारा 160 बीज और खाद के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे जा चुके हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में कालाबाजारी या अवैध भंडारण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement