राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में भूमि एग्रो का भूमि सम्मेलन संपन्न

15 सितंबर 2026, इंदौर: इंदौर में भूमि एग्रो का भूमि सम्मेलन संपन्न – कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में कार्यरत भूमि एग्रो हाई टेक प्रा. लि. द्वारा गत दिनों इंदौर में मध्य प्रदेश के डीलर्स एवं ग्रोथ पार्टनर्स के लिए ‘भूमि सम्मेलन 2026 – यंत्र से उन्नति तक’ का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के  एमडी  श्री किरण कथिरिया,  सेल्स हेड  श्री किशन, एमपी स्टेट हेड  श्री संजीव गंगराड़े,  श्री दीपक सैनी, श्री प्रवेश गुप्ता एवं श्री टीकाराम मीणा सहित एमपी डिस्ट्रीब्यूटर  श्री कोमलकांत पाटीदार  सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक डीलर्स/ग्रोथ पार्टनर्स ने सहभागिता की।

 कंपनी प्रबंधन ने डीलर्स के साथ मध्य प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण की संभावनाओं, किसानों की बदलती जरूरतों तथा आने वाले समय में डीलर नेटवर्क के विस्तार पर चर्चा की।सम्मेलन में  बीबीएफ प्लांटर , गार्लिक प्लांटर ,  रोटोकल्टीवेटर ,  मल्चिंग मशीन ,  डेस्टोनर  ,  शुगरकेन   स्टबल शॉवर ,  लेज़र लैंड  लेवलर तथा  गारलोक  बल्ब  ब्रेकर  कम ग्रेडर  सहित भूमि एग्रो के विभिन्न कृषि यंत्रों की उपयोगिता एवं बाजार संभावनाओं पर जानकारी साझा की गई। साथ ही किसानों को उपलब्ध सब्सिडी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और अधिक से अधिक जिलों में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण की अपार संभावनाएं हैं और मजबूत डीलर नेटवर्क के माध्यम से किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि यंत्र पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकता है। सम्मेलन में शामिल डीलर्स ने भी कंपनी के साथ मिलकर प्रदेश के अधिक से अधिक जिलों में पहुंच बढ़ाने और किसानों को बेहतर समाधान उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture