Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल, नरसिंहपुर जिला पंचायत होंगी सम्मानित

24 अप्रैल 2022, भोपाल ।  भोपाल, नरसिंहपुर जिला पंचायत होंगी सम्मानित – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की ग्राम पंचायत पाली में मध्यप्रदेश की भोपाल एवं नरसिंहपुर जिला पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। साथ ही देश की पुरस्कृत पंचायत राज संस्थाओं को पुरस्कार की राशि खातों में अंतरित करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश की पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये कार्यों की रैंकिंग के आधार पर जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जायेगा।

प्रधानमंत्री द्वारा मध्यप्रदेश की जिला पंचायत भोपाल एवं नरसिंहपुर को 50-50 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे। दोनों ही जिला पंचायतों ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये हैं।

महत्वपूर्ण खबर: पूर्वी भारत की बाढ़ सहिष्णु पारंपरिक धान किस्में

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile