Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को किया रवाना

30 अक्टूबर 2024, भिंड: भिंड कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को किया रवाना – कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा नरवाई प्रबंधन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कृषि अभियांत्रिकी भिण्ड के नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को कलेक्टर कार्यालय भिण्ड से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

नरवाई प्रबंधन रथ द्वारा जिले के विकासखण्डों के ग्रामों में पहुँच कर कृषकों को नरवाई प्रबंधन हेतु तथा खेतों में आग न लगाने बाबत प्रचार-प्रसार किया जावेगा। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री राम सुजान शर्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री गंभीर सिंह तोमर, कृषि अभियांत्रिकी श्री शांतनु पांडेय, डी.एम.ओ. श्री अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित  थे ।

नरवाई जलाने से हानि जमीन में जैव विविधता खत्म हो जाती है और लाभदायक सूक्ष्म जीव जलकर ख़त्म हो जाते हैं। जमीन कठोर हो जाती है, जिसके कारण जमीन की जल धारण क्षमता कम हो जाती है। नरवाई न जलाने के लाभ खेत की जैव विविधता बनी रहती है। जमीन में उपस्थित लाभदायक सूक्ष्म जीव एवं मित्र कीट शत्रु कीटों को खाकर नष्ट कर देते हैं। जमीन में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे फसल उत्पादन ज्यादा होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com