राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रान्त ने ज्ञापन सौंपा

वल्लभ भवन का घेराव करने की चेतावनी

24 जनवरी 2025, इंदौर: भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रान्त ने ज्ञापन सौंपा – भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रान्त ने गत दिनों किसानों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रान्त के भोपाल,सीहोर, विदिशा, रायसेन, भिंड, मुरैना, बैतूल, राजगढ़ आदि 16 जिलों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर पूरे प्रान्त में किसानों से हो रही लूट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रान्त के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रान्त के सभी जिलों में राजस्व विभाग के  अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। नामांतरण, बटांकन ,सीमांकन, बही बनवाने में किसानों से पैसे मांगे जाते हैं । पूरे प्रांत में खाद की कालाबाजारी चरम पर है, नकली खाद, बीज,दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा  रही है जिनपर शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नही होती है।कृषि विभाग के अधिकारी  कागजों  पर योजनाएं चला रहे हैं।अनुदान में भ्रष्टाचार  किया जा रहा है। पौने दाम लगाकर किसानों से खरीदा जा रहा है। गेहूं , सोयाबीन,धान के भाव अपने निचले स्तर पर पहुँच  गए हैं।मंडियों में भी फसलों को व्यापारी द्वारा ओने -पौने दाम लगाकर किसानों से खरीदा जा रहा है।

भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रान्त का कहना है कि विद्युत विभाग किसानों को मनमाने बिल भेज रहा है। बिल जमा न करने पर एक  तरफा कार्यवाही की जा रही है । कहीं -कहीं  तो 2 एकड़ के किसान को भी  हज़ारों  के बिल थमाए जा रहे हैं । 5 हार्सपावर के कनेक्शन पर 10 हार्स पावर के बिल दिए जा रहे हैं। 8 से 10 घंटे के बजाय  6 घंटे बिजली दी जा रही है। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन  देकर सरकार एवं प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 7 दिवस में  सरकार एवं प्रशासन  द्वारा किसानों से लूट  बंद नहीं की गई तो भारतीय किसान संघ भोपाल के प्रशासनिक मुख्यालय वल्लभ भवन का घेराव करेगा।  

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement