बैतूल: मलवरी रेशम उत्पादन के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ
02 जून 2026, बैतूल: बैतूल: मलवरी रेशम उत्पादन के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ – रेशम संचालनालय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के लिए “रेशम समृद्धि योजना” के अंतर्गत शहतूती मलवरी पौधारोपण कर मलबरी रेशम कृमि पालन अपनाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया विगत 29 मई से प्रारंभ है।
जिला रेशम अधिकारी ने बताया कि जिले के इच्छुक हितग्राही किसान रेशम विभाग के आधिकारिक “ई-रेशम पोर्टल” पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण स्वयं या नजदीकी कियोस्क व इंटरनेट माध्यम से करा सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी, पात्रता की शर्तों और तकनीकी सहायता के लिए किसान जिला रेशम कार्यालय जिले में स्थित रेशम केंद्र झगडिया, चिचंडा, लक्कड़ जाम, हीरापुर में भी संपर्क कर सकते हैं।
योजना की प्रमुख विशेषताएं – रेशम अधिकारी ने बताया कि जो किसान अपनी कम से कम 1 एकड़ निजी भूमि पर रेशम उत्पादन की इस लाभकारी योजना को अपनाना चाहते है वे इसके पात्र होंगे। मलवरी रेशम कृमि पालन परंपरागत खेती के मुकाबले कम लागत में किसानों को साल भर नियमित और अधिक मुनाफा देने वाला एक बेहतरीन व्यवसाय है। विभाग द्वारा योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त प्रगतिशील और इच्छुक किसानों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

