बैतूल: कलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर तौली गई उपज को पुनः तुला कर जांच की
02 मई 2026, बैतूल: बैतूल: कलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर तौली गई उपज को पुनः तुला कर जांच की – कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को खरीदी केंद्र मंडी भैंसदेही का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल कांटों पर तौली गई उपज को रैंडम रूप से पुनः तुला कर जांच की, जिसमें सभी तीन बोरियों में वजन निर्धारित मात्रा से 200 से 300 ग्राम अधिक पाया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।
उन्होंने तौली गई उपज का समय पर उठाव नहीं होने पर भी असंतोष व्यक्त किया और लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक एवं नोडल उपार्जन केंद्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ सोनवणे ने उपार्जन केंद्र पर मशीन के माध्यम से उपज की गुणवत्ता की भी जांच कराई और अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों पर कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी पंजीकृत किसानों से खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं बिल जनरेशन में हो रही समस्याओं के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए।
खरीदी केंद्रों पर रहें माकूल व्यवस्थाएं – कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छांव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही बारदाना, तौल कांटे जैसी आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को खरीदी केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा और किसानों की समस्या का त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

