Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में फसलों के नजदीक क्षेत्र में विक्रय की बेहतर मिलेगी सुविधा : कृषि मंत्री

पीथेवाला कृषि उपज मंडी सबयार्ड का लोकार्पण

9 अप्रैल 2023, जयपुर ।  राजस्थान में फसलों के नजदीक क्षेत्र में विक्रय की बेहतर मिलेगी सुविधा : कृषि मंत्री –  जैसलमेर जिले के सुल्ताना क्षेत्र में नव निर्मित पीथेवाला कृषि उपज मण्डी सबयार्ड का कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया, उच्च शिक्षा व गृह राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव, जैसलमेर विधायक श्री रूपाराम धनदे ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया एवं पटिट्का का अनावरण कर लोकार्पण किया।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नहरी क्षेत्र में सुल्ताना के पास पीथेवाला में कृषि उपज मण्डी सबयार्ड के संचालन से इस क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल नजदीकी क्षेत्र में विक्रय करने का सुनहरा अवसर मिलेगा एवं अन्य प्रकार की उपज मण्डी द्वारा देय सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों को इस सबयार्ड के निर्माण पर बधाई दी एवं कहा कि इसका निर्माण क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत ही लाभदायी एवं उपयोगी साबित होगा।

उच्च षिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेष में नवीन कृषि उपज मण्डियां एवं सबयार्ड के निर्माण से किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारें में बात करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य के उतरोतर विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जैसलमेर विधायक श्री रूपाराम धनदे ने समारोह का सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसलमेर कृषि के क्षेत्र में उत्तरोतर विकास कर रहा है। लोकार्पण समारोह में बाड़मेर जिला प्रमुख श्री महेन्द्र गोदारा, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल, पूर्व उप प्रधान रणवीर सिंह गोदारा, जनक सिंह भाटी, चिमनाराम, चौधरी, विजय बिस्सा सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: बाजरा उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान : श्री मीणा