Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में भारी बारिश और ओलावृष्टि से केले की फसल बर्बाद

21 अक्टूबर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में भारी बारिश और ओलावृष्टि से केले की फसल बर्बाद – बीते दो दिनों पहले  बुरहानपुर जिले में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने केला उत्पादक किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खकनार क्षेत्र में कई हेक्टेयर की केले की फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।  रात करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही।खकनार क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पहले बारिश के कारण खेतों की मिट्टी गीली हो गई थी, उसके बाद तेज हवाओं ने केले के पौधों को जमीन पर गिरा दिया। इस सीजन में यह दूसरी बार है जब केले की फसल को नुकसान हुआ है। असमय बारिश से किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पिछले सप्ताह हुई हल्की बारिश ने जिले में रखी सोयाबीन और कपास की फसल को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, उस समय हवा नहीं चलने के कारण केले की फसल बच गई थी। अब किसानों को सोयाबीन बेचने में भी दिक्कत आ रही हैं। आर्द्रता अधिक होने और दाने काले पड़ जाने से किसानों को कम दाम मिल रहे है। किसानों का कहना है कि नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक केला, सोयाबीन, कपास और मक्का की फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू नहीं किया है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि नुकसान सीमित है।नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने   खकनार क्षेत्र के शेखापुर और आसपास के गांवों में फसलों के नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने कलेक्टर भव्या मित्तल और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की और मुख्यमंत्री से मुआवजा देने की मांग की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com