Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अंकुरण क्षमता कम होने से अमानक स्तर के गेहूं के लॉट पर प्रतिबंध

06 दिसम्बर 2022, शाजापुर: अंकुरण क्षमता कम होने से अमानक स्तर के गेहूं के लॉट पर प्रतिबंध – उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्री केएस यादव ने गेहूं नार्मल अंकुरण क्षमता 85 प्रतिशत से कम होने के कारण अमानक स्तर के पाए गए गेहूं लॉटो के जिले में एवं जिले से बाहर क्रय, विक्रय, भण्डारण, स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है।

लगाए गए प्रतिबंध के अनुसार गेहूं प्रदायक संस्था अमृत गोल्ड एग्रीटेक पिपल्याहाना इन्दौर, सीड हाउस दुपाड़ा, सीड्स प्रा.लि. औरंगाबाद, मॉ वैष्णो बीज उत्पादक सहकारी संस्था बैदारनगर, मेवाड़ा बीज उत्पादक सहकारी संस्था शुजालपुर, बीज निगम शाजापुर, महाकाल बीज उत्पादक सहकारी संस्था कोहलिया के बीज लॉट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (30 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें