बिहार में अब बांस की खेती को आधुनिक उद्योग के रूप में विकसित किया जाएगा
03 मार्च 2026, भोपाल: बिहार में अब बांस की खेती को आधुनिक उद्योग के रूप में विकसित किया जाएगा – बिहार में बांस का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसकी जानकारी देते हुए बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने घोषणा की कि राज्य में अब बांस की खेती को केवल पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि एक आधुनिक उद्योग के रूप में विकसित किया जाएगा।
मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित ‘बिहार बांस अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों को बांस की खेती के लिए न केवल उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें आधुनिक उपकरण और बेहतर बाजार भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि बांस से बने उत्पाद किसानों और कारीगरों को अच्छा मूल्य दिलाने की क्षमता रखते हैं। राज्य में बाँस उत्पादन के लिए प्राथमिक जिलों का चयन किया जाएगा। वहाँ नर्सरी, प्रसंस्करण और मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी। बिहार अब कच्चा माल देने वाला राज्य नहीं रहेगा, यहाँ से बाँस की बनी वस्तुएँ जैसे सोफा, खिलौने, घरेलू जरूरत की चींजे आदि का निर्यात किया जाएगा। इस दौरान बांस क्षेत्र को मिशन मोड में आगे बढ़ने के लिए तीन वर्षीय व्यावहारिक रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इसके तहत क्लस्टर आधारित रोपण विस्तार, उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, कौशल प्रशिक्षण, उपकरण सहायता तथा एफपीओ, सहकारी समितियों एवं स्वयं सहायता समूह आधारित महिला उद्यमों की बढ़ावा देने जैसे उपाय शामिल है। कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि बांस हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

