Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

25 जून 2026, बालाघाट: बालाघाट: राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित –  किसानों को रसायन मुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 23 जून 2026 को विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी प्राकृतिक खेती की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही गो-आधारित कृषि, जैविक संसाधनों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा उत्पादित कृषि उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाएं। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture