Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु किसानों को जागरूक किया

30 अक्टूबर 2020, जबलपुर। दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु किसानों को जागरूक किया – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर तथा आत्मा परियोजना किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रबी फसलों की देखभाल एवं उत्पादन तकनीक पर जिला स्तरीय कृषक वैज्ञानिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ. डी.के. सिंह नेे सभी आतिथिगणों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा की। मुख्य अतिथि संचालक विस्तार सेवायें डॉ. ओम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बीज उपचार से लेकर पौध संरक्षण व फसल प्रबंधन के सभी पहलुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये विशेष रूप से दलहनी फसलों के उत्पादन व सुरक्षा प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एस.के. निगम उपसंचालक कृषि द्वारा किया गया उन्होंने विभाग की ओर से किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही।

महत्वपूर्ण खबर : सीसीआई ने खरगोन में खरीदा 8 हजार 677 क्विंटल कपास

आयोजन में डिप्टी पी.डी. आत्मा श्री यू.के. कटहरे एवं श्रीमति नमिता उर्रकुड़े का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के साथ परिसंवाद स्थापित करते हुये रबी फसलों के उत्पादन तकनीक पर जानकारी दी गयी जिसमंे उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. टी.आर. शर्मा, मृदा वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह, फसल विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. एस.बी. अग्रवाल व डॉ. नितिन सिंघई, पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद गुप्ता सहित केन्द्र वैज्ञानिक डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. यतिराज खरे, डॉ. नीलू विश्वकर्मा, डॉ. प्रमोद शर्मा, श्रीमति जीजी एनी, डॉ. पूजा चतुर्वेदी आदि ने रबी फसलों के उत्पादन तकनीक एवं प्रबंधन पर किसानों से चर्चा की, तथा किसानों की खेती बाड़ी संबंधी समस्याओं का निराकरण भी उनके प्रश्नों के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना के ए.टी.एम., बी.टी.एम. सहित कुल 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितिन सिंघई एवं अभार प्रदर्शन श्रीमति नमिता उर्रकुड़े किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile