Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

ऑटोमैट इरीगेशन ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में की सिंचाई संगोष्ठी

06 सितम्बर 2024, छिंदवाड़ा: ऑटोमैट इरीगेशन ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में की सिंचाई संगोष्ठी – देश की प्रसिद्ध इरीगेशन कंपनी “ऑटोमैट इरीगेशन” द्वारा छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश ) में “टेक्निकल सेमिनार” का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश एवंअन्य राज्यों से 150 से अधिक डीलर् एवं किसान उपस्थित रहे ।
कंपनी के के वाईस प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग श्री अनिल कौशल ने कहा ” मध्यप्रदेश में मौसम में विविधता के कारण फसलों की अच्छी पैदावार के लिए सटीक सिंचाईकी आवश्यकता होती है। मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से मक्का, गेहूँ, आलू, सोयाबीन एवंसब्जियाँ होती है।ऑटोमैट सिंचाई क्षेत्र में एक अग्रणी नाम हैं एवं ऑटोमैट के प्रोडक्ट्ससिंचाई के क्षेत्र में क्रन्तिकारी बदलाव ला रहे है।

डीलर्स एवं किसानो ने श्री कौशल से सिंचाई सम्बन्धी कई मुद्दों पर एवं ऑटोमैट केप्रोडक्ट्स के बारे में सवाल – जवाब किये। साथ ही मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के बारेमें विस्तार से जानकारी प्राप्त की। “मिनी स्प्रिंकलर एकसमान जल का वितरण करके मिट्टीमें नमी का आवशयक अनुपात बनाये रखता है और फसल में एकसमान अंकुरण व उर्वरकके प्रयोग के साथ उर्वरक का मिट्टी में रिसाव भी रोकता है। मिनी स्प्रिंकलर 8-12 मीटरतक पानी का छिड़काव करता है साथ ही यह आलू, प्याज, लहसुन, अदरक, मूंगफली, सरसों आदि में सिंचाई के लिए बेहतरीन स्प्रिंकलर है ।”

सेमिनार में ऑटोमैट सेल्स टीम ने प्रोडक्ट्स के लगाने एवं रखरखाव के तरीके बताये साथही किसानो को ऑटोमैट के नए प्रोडक्ट्स ‘सारस मिनी’, रॉबिन और ‘सारस जंबो’ कीविशेषताएं बताई l उपस्थित डीलर्स ने स्मार्ट इरीगेशन प्रोडक्ट्स – एवं ड्रिप इरीगेशन केलिए लो कॉस्ट ऑटोमेशन किट में भी ख़ास रूचि दिखाई। और “ऑटोमैट इरीगेशन” ऐप को डाउनलोड किया ताकि उन्हें कंपनी प्रोडक्ट्स की नयी जानकारी भी मिलती रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com