Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिलावद एवं पाटी में की जायेगी कपास, मक्का एवं अन्य कृषि उपजों की नीलामी

24 अक्टूबर 2024, बड़वानी: सिलावद एवं पाटी में की जायेगी कपास, मक्का एवं अन्य कृषि उपजों की नीलामी – कृषि उपज मंडी बडवानी क्षेत्रान्तर्गत 23 अक्टूबर को उपमंडी सिलावद एवं 24 अक्टूबर को अतिरिक्त मंडी प्रांगण पाटी में प्रातः 10 बजे से कपास, मक्का एवं अन्य अधिसूचित कृषि उपजो की नीलामी कार्य चालू किया जायेगा। अतः समस्त  किसानों  को सूचित किया जाता है कि उक्त दिनांक से प्रतिदिन अपनी कृषि उपज को उपमंडी सिलावद एवं अतिरिक्त प्रांगण पाटी  में  विक्रय  करें  ।

 किसानों से अपील की जाती है कि कृषक अपनी कृषि उपज को मंडी प्रांगण में मंडी अधिनियम की धारा 37 (1) अनुबंध पर्ची प्राप्त कर विक्रय करे एवं मंडी प्रांगण के बाहर एम.पी. फार्मगेट एप (सौदा पत्र) के माध्यम से सिर्फ मंडी अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को ही विक्रय  करें  साथ ही किसान अपनी उपज का 2 लाख तक की राशि का नगद भुगतान उसी दिन प्राप्त करें , एवं शेष राशि का भुगतान एनईएफटी एवं आरटीजीएस के माध्यम से प्राप्त  करें । व्यापारी द्वारा भुगतान उसी राशि प्राप्त न होने की सूचना तत्काल 3 दिवस में मंडी प्रशासन को लिखित में  देवें । कृषकों से निवेदन है कि अपनी कृषि उपज अधिक से अधिक मंडी प्रांगण में विक्रय हेतु लावें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com