Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी विवि. के कुल उत्सव समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

26 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी विवि. के कुल उत्सव समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल  – राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘कुल उत्सव’ के समापन समारोह में शामिल हुई। राज्यपाल सुश्री उइके ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगीत, राजगीत एवं विश्वविद्यालय की कुलगीत का सम्मानपूर्वक गायन किया गया। राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पण्डित मदनमोहन मालवीय को नमन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 75 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामयुक्त शिलालेख का भी लोकार्पण किया।

राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्ग में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अटल जी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ प्रदेश अस्तित्व में आया और प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिली।

उन्होंने अटल जी के नेतृत्व में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कार्यकाल को स्मरण किया। उनके साथ बिताये महत्वपूर्ण अवसरों को साझा करते हुए अटल जी के विराट व्यक्तित्व और सतत सहयोग की भावना को रेखांकित किया। राज्यपाल ने परिसर में अनावरित अटल जी की प्रतिमा से प्रेरणा लेकर देश को नयी बुलंदियों पर ले जाने के लिए विद्यार्थियों और युवाओं का आह्वान किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने विश्वविद्यालय स्तर पर सात विधाओं में आयोजित छत्तीसगढ़ी खेलकूद एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नये अंक, विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से होगा सभी सरकारी भवनों का रंग-रोगन

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें