अशोकनगर: रबी फसल के लिए उर्वरक आपूर्ति निरंतर जारी, किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी मिल रहा
05 दिसंबर 2025, अशोकनगर: अशोकनगर: रबी फसल के लिए उर्वरक आपूर्ति निरंतर जारी, किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी मिल रहा – गेहूं के लिए यूरिया की डिमांड महिलाएं बच्चे भी लगे कतार में के संबंध में दैनिक समाचार में 03 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित खबर के संबंध में उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास ने वस्तुस्थिति की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 02 दिसम्बर 2025 को एम.पी. एग्रो से 315 कृषकों को 75 मे.टन यूरिया वितरित किया गया है। किसानों को उसी दिन यूरिया प्रदाय किया जा रहा है 2-3 दिन यूरिया मिलने में नहीं लग रहे हैं। दो पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से यूरिया वितरण किया जा रहा है।
आज दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को 52 मे.टन यूरिया उपलब्ध है। आज एच.यू.आर.एल. की रैक से 94 एम.टी. यूरिया एम.पी.एग्रो को प्रदाय किया गया है। जिले के किसानों की मांग अनुसार लगातार यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी. के. की रैंक जिले को प्राप्त हो रही हैं जिसका वितरण 6 डबललॉक केन्द्रों, 62 सहकारी समितियों, निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां भण्डारण कराकर राजस्व एवं कृषि विभाग की निगरानी में लगातार वितरण किया जा रहा है। जिले में रैक से प्राप्त यूरिया, डी.ए.पी. एस.एस.पी. 20:20:0:13, 12:32:16, टी. एस.पी. आदि डबललॉक केन्द्रों, समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कृषक अपनी मांग अनुसार उर्वरकों का उठाव कर रहे हैं।
01 अक्टूबर 2025 से 02 दिसम्बर 2025 तक जिले में 52677 मे.टन रासायनिक उर्वरकों का भण्डारण कराकर 41834 मे.टन का वितरण किया जा चुका है। यूरिया 3083 मे.टन, एन.पी.के.डी.ए.पी. 4621 मे.टन, एस.एस.पी. 3320 मे.टन, टी.एस.पी. 1012 मे.टन, एम.ओ.पी. 214 मेट्रिक टन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान समय में रबी फसल गेहूं में पहली सिंचाई के समय यूरिया टॉप ड्रेसिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है।
इसलिए किसानों से आग्रह किया जा रहा है कि पहली सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा में यूरिया का उठाव करें दूसरी सिंचाई के समय आवश्यक यूरिया आपको समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले को रैक के माध्यम से यूरिया लगातार प्राप्त हो रहा है। उर्वरक वितरण हेतु जिले में चन्देरी, नईसराय, ईसागढ़ में नगद उर्वरक विक्रय केन्द्रों का शुभारंभ कर दिया गया है। जिससे चन्देरी, ईसागढ़, नईसरायं के 53750 कृषकों को उर्वरक वितरण हेतु उचित व्यवस्था की गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


