अशोकनगर: 15 सितंबर से शुरू होगा धान-ज्वार-बाजरा का किसान पंजीयन, उपार्जन केंद्र तय
12 सितंबर 2026, अशोकनगर: अशोकनगर: 15 सितंबर से शुरू होगा धान-ज्वार-बाजरा का किसान पंजीयन, उपार्जन केंद्र तय – मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार जिला उपार्जन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। किसानों का पंजीयन 15 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
तीन विकासखंडों में बनाए गए पंजीयन केंद्र
जारी आदेश के अनुसार विकासखंड अशोकनगर के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित अशोकनगर समिति मुख्यालय को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। वहीं विकासखंड ईसागढ़ के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ईसागढ़ समिति मुख्यालय और विकासखंड मुंगावली के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित मुंगावली समिति मुख्यालय निर्धारित किया गया है।
निर्धारित पंजीयन केंद्रों के संस्था प्रबंधकों को शासन के निर्देशानुसार भौतिक एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था कर योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने और निर्धारित अवधि में पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
दस्तावेजों का होगा परीक्षण
किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार और अन्य फोटो पहचान पत्रों का उचित परीक्षण किया जाएगा। इन दस्तावेजों का रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य होगा। सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर उपलब्ध होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा के उपार्जन के लिए किसानों को निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


