Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर की मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला संचालन के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

10 अक्टूबर 2024, इंदौर: इंदौर की मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला संचालन के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले के सभी विकास खंडों में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। इन प्रयोगशालाओं का संचालन जिले के युवा उद्यमियों/संस्थाओं द्वारा ही किया जायेगा। इच्छुक युवाओं/संस्थाओं से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है।

उप संचालक कृषि श्री एस.एस. राजपूत ने बताया कि मृदा नमूना परीक्षण संबंधी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं को युवा उद्यमियों/संस्थाओं को संचालन हेतु आवंटित किया जायेगा। इसके लिए एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। अर्हताधारक युवा उद्यमी/कृषि संबद्ध संस्थाएं 18 अक्टूबर 2024 तक अपने आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल (http://www.mponline.gov.in) पर स्वयं एवं एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क केंद्र के माध्यम से आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी जिले के उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में अद्यतन सूचनाएं एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी। आवेदन की जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट http://www.mpkrishi.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com