राज्य कृषि समाचार (State News)

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम,रिजर, शुगरकेन रेटून एवं शुगर केन कटर प्लांटर हेतु आवेदन आमंत्रित

24 सितम्बर 2025, इंदौर: स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम,रिजर, शुगरकेन रेटून एवं शुगर केन कटर प्लांटर हेतु आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर सभी  जिलों  हेतु SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम और गन्ना क्षेत्र हेतु रिजर, शुगरकेन रेटून मैनेजर एवं शुगर केन कटर प्लांटर यंत्रों के आवेदन दिनांक 23 सितम्बर 2025 से आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों  के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जावेगी।

नोट : स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आवेदन करने हेतु कंबाइन हार्वेस्टर की अनिवार्यता है एवं आवेदक ने पूर्व में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम पर अनुदान का लाभ न लिया हो।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।  कृषि यंत्र  SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम हेतु राशि रू. 3500/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी), कृषि यंत्र  रिजर हेतु राशि रू. 3000/- का  (डीडी), कृषि यंत्र  शुगरकेन रेटून मैनेजर हेतु राशि रू. 5000/- का  (डीडी) एवं कृषि यंत्र  शुगर केन कटर प्लांटर हेतु राशि रू. 4000/- का (डीडी) लगाना  अनिवार्य है ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements