Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अनुदान पर ई-कृषि यंत्र खरीदने हेतु आवेदन आमंत्रित

20 नवंबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश में अनुदान पर ई-कृषि यंत्र खरीदने हेतु आवेदन आमंत्रित –  मध्यप्रदेश में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न जिलों में कृषि यंत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जीरो टिल सीड कम  फर्टिलाइज़र  ड्रिल, मिनी राइस मिल, हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रैक्टर चालित) एवं स्टोन पिकर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ देने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

निर्धारित श्रेणियों के अनुसार डिमांड ड्राफ्ट की राशि तय की गई है। जीरो टिल सीड कम  फर्टिलाइज़र  ड्रिल एवं मिनी राइस मिल के लिए ₹3000 तथा हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर एवं स्टोन पिकर के लिए ₹5000 का डिमांड ड्राफ्ट अनिवार्य है। इच्छुक किसान निर्धारित धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट तैयार करवाकर उसके स्कैन दस्तावेज़ के साथ पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि डिमांड ड्राफ्ट निश्चित राशि से कम होने या आवेदनकर्ता के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति के नाम से तैयार किए जाने पर आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा। सभी किसानों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवेदन प्रस्तुत करें, जिससे उन्हें अनुदान का लाभ समय पर मिल सके। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेब साइट https://dbt.mpdage.org देखें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें