Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 31 अक्‍टूबर तक आवेदन आमंत्रित

20 अक्टूबर 2022, देवास: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 31 अक्‍टूबर तक आवेदन आमंत्रित – देवास जिले  में  मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे:- स्वयं की भूमि मे नवीन तालाब निर्माण, आर.ए.एस., बायोफ्लोक, केज कल्चर, कोल्ड स्टोरेज/आईस प्लान्ट की स्थापना, फिश फीड मील, मोटरसायकल विथ आईस बाक्स का लाभ लिया जा सकता है।

 इच्छुक हितग्राही कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग चामुण्डा काम्पलेक्स, तीसरी मंज़िल , देवास  पर आवेदन 31 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। योजना में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति वर्ग, महिला हितग्राहियों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत अनुदान एवं सामान्य पुरुष वर्ग के हितग्रहियों को 40 प्रतिशत अनुदान राशि दिये जाने का प्रावधान है ।

महत्वपूर्ण खबर: बड़नगर मंडी में सोयाबीन 6500 रु क्विंटल बिकी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें