Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेती के साथ आजीविका के लिए आय के अन्य स्त्रोत का भी होना आवश्यक

14 नवंबर 2024, भोपाल: खेती के साथ आजीविका के लिए आय के अन्य स्त्रोत का भी होना आवश्यक – मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार ने कहा कि समिति सदस्यों को मत्स्य उत्पादन के साथ लक्ष्यों को पूरा करने के लिये योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिये प्रेरित करें। मंत्री श्री पवार 27वीं वार्षिक साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेती के साथ आजीविका के लिए आय के अन्य स्त्रोत का भी होना आवश्यक है। समिति के लोग 10 माह मत्स्य उत्पादन का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाए। शासन द्वारा रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे है। समिति मत्स्य बड़ी मेहनत और लगन से कार्य कर लक्ष्यों को पूर्ण करते है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ति की जाए ऐसे प्रयास करें।

राज्य मंत्री श्री पवार ने कहा कि कि शासन द्वारा 70 वर्ष से अधिक के सभी वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। 5 लाख तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिलता है। अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने कहा योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वास्तविक हितग्राहियों को लाभ मिले ऐ प्रयास किए जाए। और अधिक से अधिक समितियों का पंजीयन कराने में सहयोग करें। और प्रचार-प्रसार करें गरीबी बस्तियों में पंपलेट बंटवाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाए और अपने संसाधनों को बढ़ाए उन्होंने मछुआ समिति सदस्यों से चर्चा भी की।

मंत्री श्री पवार ने बताया कि मत्स्य महासंघ का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा 1000 हेक्टेयर से ऊपर से सौंपे गये बड़े एवं मध्यम जलाशयों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर मत्स्य विकास करना एवं महासंघ के जलाशयों में कार्यरत मछुओं तथा उनके परिवारों की आजीविका सुरक्षित करते हुए सामाजिक, आर्थिक उन्नति करना है। शासन द्वारा महासंघ को 7 वृहद एवं 21 मध्यम सहित कुल 28 जलाशय उपलब्ध कराये गये हैं, जिनका कुल जलक्षेत्र लगभग 2.31 लाख हेक्टेयर है। 31 मार्च 2024 की स्थिति में महासंघ के अधीन “क” वर्ग की 222 मत्स्य सहकारी समिति के 15200 पंजीकृत सदस्य हैं। वर्ष 2023-24 में जलाशयों में निर्धारित लक्ष्य अनुसार कुल 896.50 लाख के विपक्ष में कुल 494.86 लाख मत्स्यबीज संचय किया गया है। उन्होंने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com