Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में प्याज, लहसुन पर वार्षिक बैठक 11-12 जनवरी को

10 जनवरी 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में प्याज, लहसुन पर वार्षिक बैठक 11-12 जनवरी को – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना प्याज एवं लहसुन की दो दिवसीय वार्षिक समूह बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ. मेजर सिंह सदस्य, एएसआरबी नई दिल्ली एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 11 और 12 जनवरी को आयोजित की जा रही है। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुधाकर पांडे, एडीजी, हार्टीकल्चर और प्याज एवं लहसुन निदेशालय पुणे के डायरेक्टर डॉ. विजय महाजन उपस्थित होंगे।

इस दो दिवसीय वार्षिक बैठक के आयोजनकर्ता अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे एवं परियोजना संचालक डॉ. अखिलेश पांडे ने जानकारी देते हुये बताया कि वार्षिक बैठक में प्याज एवं लहसुन की विभिन्न किस्मों, उत्पादन एवं कीट रोग निराकरण, नई-नई तकनीनियों को विकसित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जायेगा।

अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना प्याज एवं लहसुन की दो दिवसीय वार्षिक समूह बैठक में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक शामिल होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)