Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समन्वित सोयाबीन अनुसन्धान परियोजना की वार्षिक समूह बैठक 16 – 17 मई को ग्वालियर में

15 मई 2023, इंदौर: समन्वित सोयाबीन अनुसन्धान परियोजना की वार्षिक समूह बैठक 16 – 17 मई को ग्वालियर में – भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान द्वारा इस वर्ष की अखिल भारतीय समन्वित सोयाबीन अनुसन्धान परियोजना की वार्षिक समूह बैठक का आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि  विश्वविद्यालय  ग्वालियर में आगामी 16 एवं 17 मई को किया जाएगा।

इस परियोजना के अंतर्गत देश के विभिन्न  क्षेत्रों /राज्यों समेत सम्पूर्ण देश में स्थापित केन्द्रों के माध्यम से विगत वर्ष किये गए अनुसन्धान कार्यों के निष्कर्षों की समीक्षा एवं आगामी वर्ष किये जाने वाले प्रस्तावित अनुसन्धान कार्यक्रमों के नियोजन हेतु आयोजित इस बैठक में लगभग 150 सोयाबीन वैज्ञानिक, प्रजनक, कृषि विभाग के अधिकारी तथा भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के शीर्ष अधिकारी भाग लेंगे।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के मुख्यालय से उपमहानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ तिलक राज शर्मा, सहायक महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन) डॉ. संजीव गुप्ता, सहित सोयाबीन फसल से जुड़े कई जाने-माने वैज्ञानिक विभिन्न  तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता कर सोयाबीन अनुसन्धान कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाने हेतु मार्गदर्शन देंगे।

इस वार्षिक बैठक में अनुसन्धान कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी वर्ष के लिए तकनीकीकार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों के नियोजन के साथ-साथ भारतवर्ष के लिए वर्तमान में प्रचलित सोयाबीन की नवीनतम एवं प्रचलित किस्मों के बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए भी लक्ष्यों का निर्धारण किया जायेगा. इस वार्षिक बैठक में मध्य क्षेत्र समेत सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए कई सोयाबीन की किस्मों की अनुशंसा किया जाने की सम्भावना हैं।  इसके लिए विशेष रूप से गठित किस्म पहचान समिति की बैठक भी प्रस्तावित है  जिसमें  देश भर के सोयाबीन प्रजनकों से प्राप्त सोयाबीन किस्मों की पहचान एवं क्षेत्रवार अनुशंसा हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत नोटिफिकेशन हेतु अनुशंसा की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें