Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर में जैविक कृषि उत्पादों के हाट बाजार का शुभारंभ, 25 किसानों ने बेचे अपने  कृषि उत्पाद, 2 से 2.5 लाख तक की हुई बिक्री

15 दिसंबर 2025, सीहोर: सीहोर में जैविक कृषि उत्पादों के हाट बाजार का शुभारंभ, 25 किसानों ने बेचे अपने  कृषि उत्पाद, 2 से 2.5 लाख तक की हुई बिक्री –  मध्यप्रदेश कृषि विभाग द्वारा सीहोर के बाल बिहार मैदान पर आयोजित किए जा रहे जैविक कृषि उत्पादों के हाट बाजार का भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शुभारंभ किया। यह जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार अब प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। हाट बाजार में जैविक अनाज, दालें, विभिन्न प्रकार की जैविक सब्जियां एवं फल, जैविक कच्ची घानी का शुद्ध तेल, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक हल्दी, जैविक अश्वगंधा सहित अनेक जैविक उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।

 आज आयोजित प्रथम जैविक प्राकृतिक हाट बाजार में जिले के पंजीकृत 25 जैविक कृषकों द्वारा अपने-अपने उत्पाद विक्रय के लिए लाए गए। हाट बाजार के प्रति नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया, जिसके परिणामस्वरूप किसानों द्वारा लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये तक का कुल विक्रय किया गया। नगर के नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न अधिकारियों द्वारा भी जैविक उत्पाद खरीदे गए। स्थिति यह रही कि सायं 4 बजे तक अधिकांश किसानों के लगभग सभी उत्पाद विक्रय हो गए। उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा की जा रही यह पहल जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ किसानों की आय वृद्धि एवं उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए की गई है। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री अशोक कुमार उपाध्याय, सहायक संचालक अनिल जाट सहित कृषि विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile