धान की फसल का चमकता सितारा- अलटेयर
12 जुलाई 2025, इंदौर: धान की फसल का चमकता सितारा- अलटेयर – प्रसिद्ध कीटनाशक कम्पनी इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लि का उत्पाद अलटेयर धान की फसल के खरपतवारों के लिए एक ऐसा बहुआयामी उत्पाद है, जो किसानों के अधूरे ख्वाबों को पूरा करता है और धान की फसल को उसके नाम के अनुरूप सितारे का दर्ज़ा देता है। इससे धान के साथ – साथ किसान की धरोहर अर्थात धरती भी सुरक्षित रहती है।
अलटेयर की विशेषताएं – प्रायः देखा गया है कि किसानों द्वारा खरपतवार नियंत्रण के लिए सही उत्पाद का उपयोग नहीं किए जाने से उनके अरमान अधूरे रह जाते हैं। खरपतवार पर आंशिक नियंत्रण से पैदावार तो प्रभावित होती ही है , नुकसान शुरू हो जाने के बाद खरपतवार का नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है। हाथ से खरपतवार की चुनाई का मजदूरी खर्च जहां महंगा और थका देने वाला होता है , वहीं 2 -3 खरपतवारनाशकों के छिड़काव से किसान का करीब डेढ़ से दो हज़ार / प्रति एकड़ खर्च बढ़ जाता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लि ने धान की फसल के लिए अलटेयर पेश किया है ,जो धान की खरपतवारनाशक टेक्नोलॉजी में नई क्रांति है , जिसे निसान केमिकल, जापान ने अपने 8 साल के अनुसन्धान के बाद विकसित किया है। यह प्रतिरोधी खरपतवारों पर भी नियंत्रण करता है और हरी भरी धान की फसल की पैदावार सुनिश्चित करता है। अलटेयर , मिट्टी में एक सुरक्षा कवच निर्मित करता है ,जो लम्बी अवधि तक खरपतवारों को उगने नहीं देता है। अलटेयर को धान की खेती की दोनों प्रणालियों के लिए विकसित किया गया है, जिसमें सीधे बोए जाने वाले धान और रोपित धान का समावेश है।
अलटेयर के फायदे – अल्टेयर , पहले दिन से नियंत्रण करता है। छिड़काव के तुरंत बाद सक्रिय होकर उगी हुई खरपतवार पर नियंत्रण की जगह खरपतवार को उगने से रोकता है। अलटेयर का एक छिड़काव 40 -50 दिनों तक लगातार सुरक्षा देता है , जो फसल की पकड़ बनाने की महत्वपूर्ण अवधि होती है।अलटेयर से मजदूरी की भी बचत होती है , क्योंकि यह खरतपवार चुनने वाले मजदूरों की 80 % तक जरूरत कम करता है। अलटेयर के प्रयोग से पैदावार में भी सुधार देखा गया है। खेत के परीक्षणों में साधारण खरपतवार प्रबंधन की तुलना में पैदावार में 15 -20 % तक की स्थिर वृद्धि देखी गई है। देशभर के किसानों ने अलटेयर के प्रदर्शन की न केवल सराहना की है, बल्कि संतुष्टि भी जताई है।
प्रयोग का समय और मात्रा – खरपतवार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अलटेयर का प्रयोग रोपाई के 0 – 3 दिन में करना उचित है। सुरक्षा कवच सक्रिय करने के लिए छिड़काव के बाद 7 -10 दिन तक 2 -3 सेंटी मीटर तक पानी बनाए रखें। अलटेयर की 160 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ के लिए निर्धारित है। इसका इस्तेमाल प्रति एकड़ में स्प्रे के माध्यम से या बालू अथवा खाद के साथ मिलाकर करें।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: